गोरखपुर से सांसद और अभिनेता रविकिशन शुक्ला जौनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडे और माफिया अब अपना असली चेहरा दिखाने लगे हैं। रविकिशन ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था एकदम ध्वस्त हो चुकी है।