टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ विद्युत मंडल के अंतर्गत मझगुवा के बिहार ग्राम में रविवार को बिजली बिल बकाया दरों के विद्युत पंप जप्त करने गई टीम पर हमला हुआ। ग्रामीणों ने टीम के वाहन को रोक कर जप्त की गई मोटरे छीन ली। इस दौरान विद्युत कंपनी के कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई।