सांगानेर: मुरलीपुरा थाना पुलिस ने ICICI बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ के मामले में अंतरराज्यीय गैंग के 2 बदमाशों को दिल्ली से पकड़ा
जयपुर की मुरलीपुरा थाना पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ करने के मामले में फरार चल रहे अंतरराज्यीय गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही मुरलीपुरा थाना पुलिस ने एटीएम और आसपास के इलाके में लगे 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी रज्जद व उत्तम को गिरफ्तार किया है।