पशुधन विकास विभाग जिला कोंडागांव द्वारा आज शनिवार दोपहर 1 बजे से फॉरेस्ट ऑक्शन हॉल में “कैपेसिटी बिल्डिंग” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला उप संचालक डॉ. एम.बी. सिंह के निर्देशन एवं वरिष्ठ अतिरिक्त उप संचालक डॉ. चंद्राकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें जिले के सभी पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही।