सिमडेगा: सिमडेगा समाहरणालय से 3 किमी दूर कोलियाडामर गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी
सिमडेगा समाहरणालय से महज तीन किलोमीटर दूर कोलियडामर गांव में आजादी से लेकर आज तक मूलभूत सुविधाओं की घोर कमी है। गांव में गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सुरीन एवं प्रदीप टोप्पो द्वारा बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। साथ उन्होंने कहा कि जल्द ग्राम सभा का गठन का पैसा नियम के तहत मजबूत करें ताकि गांव का विकास हो सके।