रायसिंहनगर: रायसिंहनगर क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बदला, 33 पीएस क्षेत्र में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि
रायसिंहनगर क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। 33 पीएस क्षेत्र में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार मौसम परिवर्तन से किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रभावित क्षेत्रों में फसल नुकसान का आकलन करने की मांग उठने लगी है।