अकबरपुर: अड़रेपुरवा गांव से अवैध मिट्टी खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी को पुलिस ने पकड़ा, थाना परिसर में खड़ा करवाया
रुरा थाना क्षेत्र के अड़रे पुरवा गांव से थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने पुलिस बल के साथ अवैध मिट्टी खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्रॉली व एक जेसीबी को पकड़ा और थाना परिसर में खड़ा करवाया गया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली व जेसीबी को सीज कर रुरा थाना परिसर खड़ा करवाया गया है।