मुज़फ्फरनगर: राम मंदिर चंदा चोरी पर गरजे राकेश टिकैत, कहा- 'राम में सबकी आस्था है, चंदा चोर हों चिन्हित'
राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा कि राम में सबकी आस्था है, इसलिए चंदे में गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।टिकैत ने कहा कि खजाने की जिम्मेदारी जिन लोगों पर थी,उनकी भूमिका की भी निष्पक्ष जांच हो।उन्होंने एसआईटी जांच का स्वागत करते हुए दोषियों को कठोर सजा होनी चाहिए