खुसरूपुर: लोदीपुर गांव के आफताब हत्याकांड में खुसरूपुर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
लोदीपुर गांव निवासी आफताब हत्याकांड में खुसरूपुर पुलिस ने एक अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार अभियुक्त लोदीपुर गांव निवासी मुजाद अली जब्बार के पुत्र मुजाहिद गनी है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इससे पूर्व भी दो अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य बचे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।