डंडा: खेलते समय रॉड पर गिरने से बालिका जख्मी
Danda, Garhwa | May 21, 2026 जोगनी गांव निवासी राकेश कुशवाहा की 11 वर्षीय पुत्री पल्लवी कुमारी रॉड गड़ने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसका इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पल्लवी कुमारी गांव के हमउम्र बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान दौड़ने के क्रम में वह प्लींथ किए गए एक अर्द्धनिर्मित दीवार के कॉलम में निकले रॉड पर गिर गई।