मुलाना: माता बाला सुंदरी मंदिर प्रांगण मुलाना में होलिका पर माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालु,रात्रि में होगा होलिका दहन
Mulana, Ambala | Mar 24, 2024 माता बाला सुंदरी मन्दिर प्रांगण में होलिका पर माथा टेकने के लिए रविवार की सुबह से ही श्रद्धालु पहुंच रहे है। यहां श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना कर माथा टेका जा रहा है। रविवार की रात्रि में होलिका दहन होगा। होलिका दहन के समय मंदिर पुजारी द्वारा यहां पूजा अर्चना का कार्यक्रम होगा। सभी श्रद्धालु होलिका की परिक्रमा करेंगे ततपश्चात होलिका दहन होगा।