जानसठ: थाना सिखेड़ा पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत फरार चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना सिखेड़ा पुलिस ने पोक्सो एक्ट में फरार चल रहे एक आरोपी को बृहस्पतिवार शाम 5:00 बजे करीब गिरफ्तार किया, एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशों पर जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत पोक्सो एक्ट में फरार चल रहे आरोपी सतीश को संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है