अकबरपुर: तेलभद्रों में अधेड़ की मौत का खुलासा: करंट नहीं, पीट-पीटकर हत्या; 7 नामजद आरोपी
मंगलवार को 1:00 बजे जानकारी मिली कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के तेलभद्रों गांव में अधेड़ की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। शुरुआती तौर पर करंट लगने या हादसे की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन परिजनों के आवेदन के बाद मामला हत्या में बदल गया है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।