लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर महिला और उसकी सास के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता पारूल यादव उर्फ अमृता यादव की तहरीर पर सजीवन लाल और सूरजपाल यादव के परिजनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।