मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में ट्रैफिक का तांडव, रोज़ाना लग रहा किलोमीटर लंबा जाम
मोहनलालगंज इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है। रोज़ाना लगने वाले भीषण जाम ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खराब ट्रैफिक प्रबंधन और प्रशासन की अनदेखी के चलते सड़कों पर वाहनों का सैलाब उमड़ पड़ता है, जिससे घंटों तक रेंगते वाहन दिखते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्तर कर्मचारी और एंबुलेंस तक जाम में फंसने को मजबूर हैं।