मोहनलालगंज: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार पुजारी की हुई मौत, गांव में छाया मातम
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार पुजारी की मौत हो गई। शीतलखेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार पुजारी को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पुजारी को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।