सुरियावां में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा...सुरियावां में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जोधराज सिंह पक्का तालाब से शुरू हुई यात्रा पुरानी बाजार, बाईपास और गल्ला मंडी होते हुए अटल चौराहे पहुंची। हजारों लोगों ने शामिल होकर “भारत माता की जय” के जयकारे लगाए।
अटल चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। घोड़े और डीजे यात्रा के मुख्य आकर्षण रहे।
📍 सुरियावां, भदोही
📰 भारत क्रांति न्यूज
#सुरियावां #तिरंगा_यात्रा #भदोही #भारत_माता_की_जय 🇮🇳