सिमडेगा: विश्व साइकिल दिवस के मौके पर सिमडेगा शहर में मेरा युवा भारत के तत्वाधान में निकाली गई साइकिल यात्रा
विश्व साइकिल दिवस के मौके पर सिमडेगा शहर में मेरा युवा भारत के तत्वाधान में बुधवार को 9:00 बजे साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सिमडेगा स्टेडियम से शुरू होकर शहर का भ्रमण कर स्टेडियम में आकर समाप्त हुई ।इस मौके पर युवाओं ने कहा वर्तमान समय में पेट्रोल डीजल की कमी है ऐसे में साइकिल से शरीर स्वस्थ भी रहेगा और पेट्रोल डीजल की बचत होगी ।