गोपालगंज: कलेक्ट्रेट परिसर में लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन का कार्य शुरू, पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन
शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रकिया शुरू कर दी गई है। नामांकन की प्रकिया शुरू होने के बाद डीएम मो मकसूद आलम अपने कार्यालय में मौजूद रहे। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर सुरक्षा का प्रबंध किया गया था।