मोहिउद्दीननगर: चकजोहरा बाजार और मनियर में ठंड को लेकर लोजपा नेता ने डीएम से अलाव जलाने की मांग की
चकजोहरा बाजार और मनियर में बढ़ते ठंड को लेकर लोजपा के प्रांतीय नेता संजीव कुमार सिंह ने जलाने की मांग बुधवार की दोपहर बाद करीब 1: 02 बजे डीएम से की है। उन्होंने बताया कि दोनों जगहों पर अब तक अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।दर्जनों लोग उक्त दोनों स्थानों पर खरीदारी करने के लिए रोजाना जुटते हैं।