मोहिउद्दीननगर: महमद्दीपुर पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री एग्रो-स्टैट परियोजना के तहत शिविर का आयोजन
महमद्दीपुर पंचायत भवन पर बुधवार की सुबह करीब 11: 32 बजे फार्मर रजिस्ट्री एग्रो—स्टैट परियोजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। सिविल प्रभारी राकेश रमण ने बताया कि शिविर में सात दर्जन से अधिक किसानों का निबंधन किया गया। किसान आईडी प्राप्त करने वाले लाभुकों को पीएम किसान योजना की अगली किश्त प्राप्त करने में सहूलियत मिलेगी।