पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो घाटी स्थित प्रसिद्ध हिरणी जलप्रपात मूसलधार बारिश के बाद पूरी तरह उफान पर आ गया है। लगातार वर्षा के कारण पहाड़ी नदियां और जलधाराएं भर गई हैं, जिससे करीब 120 फीट की ऊंचाई से गिरने वाला हिरणी फॉल अपने पूरे शबाब पर नजर आ रहा है।