वैर: वैर विधायक बहादुर सिंह कोली ने पथैना में की जनसुनवाई, बारिश में बैनर ओड़कर निकले विधायक, वीडियो हुआ वायरल
बुधवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार वैर विधायक बहादुर सिंह कोली ने पथैना मे जनसुनवाई व 2 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक बहादुर सिंह कोली ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान एवं ईआरसीपी परियोजना को लेकर केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताने सहित कांग्रेस एवं करौली धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव पर भी जमकर निशाना साधा गया