वैर: भगोरा निवासी एक युवक को लावारिस मिला एक नाबालिग बालक, पुलिस को दी सूचना
मंगलवार दोपहर 2:00 मिली जानकारी के अनुसार वैर थाना इलाके के भगोरा निवासी गब्बो खान ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया है कि वह जयपुर में काम करता है। उसे करीब 10 दिन पहले एक नाबालिक बालक रेलवे स्टेशन के पास चाय की दुकान पर बैठा हुआ मिला। जिसने अपने आप को यूपी के गौड़ा का रहने वाला अरबाज खान बताया और उसके माता-पिता मर चुके हैं।