वैर: कस्वा वैर में अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचती एक महिला को गिरफ्तार किया गया, 4 किलो 920 ग्राम गांजा बरामद
मंगलवार शाम 5 बजे जानकारी के अनुसार पुलिस को गस्त के जरिए सूचना मिली की एक महिला गांजा लेकर आई जिसने उसे अपने मकान के ऊपर बने कमरे में बेड के नीचे छुपा रखा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस सीताराम जी के मंदिर के सामने पहुंची जहां आवश्यक कार्रवाई के लिए सुनीता पत्नी पूरन के घर की तलाशी ली गई। जहां तलाशी के दौरान 4920 ग्राम गांजा मिला जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की।