डेहरी: ऑटो ई रिक्शा चालक संघ ने किया एनीकट में प्रदर्शन, नगर व जिला परिषद पर लगाया अवैध वसूली का आरोप ।
Dehri, Rohtas | Feb 7, 2024 डेहरीनगर में नगर व जिला परिषद पर आटो चालकों ने जबरन वसूली का आरोप लगाया है। इसके खिलाफ ऑटो ई-रिक्शा सेवा समिति द्वारा एनिकट में चालकों की सभा की गई। सभा को संबोधित करते यूनियन के महासचिव सर्वेश पासवान ने कहा कि डेहरी नगर व जिला परिषद् के अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीका से सम्पूर्ण नगर में टैक्स वसूली की जा रही हैं अगर इस पर रोक नही लगी तो आंदोलन को बाध्यहोंगे