शाहबाद: कस्बाथाना क्षेत्र में ओवरलोड सवारी वाहन बन गए खतरा, जान जोखिम में डालकर सफर करते दिखे ग्रामीण
Shahbad, Baran | Jun 22, 2026 जानकारी सोमवार सुबह 11 बजे मिली कस्बाथाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। कस्बाथाना क्षेत्र की एक ग्रामीण सड़क पर ओवरलोड सवारी वाहन में बड़ी संख्या में लोग जान जोखिम में डालकर सफर करते नजर आए। वाहन के पीछे और ऊपर तक लोग बैठे व खड़े दिखाई दिए, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।