औरैया: साइबर पुलिस की बड़ी सफलता, 22 लाख के 102 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए, ककोर मुख्यालय से एसपी ने दी जानकारी
साइबर थाना एवं साइबर सेल पुलिस टीम ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 102 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई गई है। मंगलवार को मोबाइल धारकों को उनके फोन वापस सौंपे गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बिधूना/साइबर के पर्यवेक्षण में साइबर था