चायल: सुधवर प्राथमिक विद्यालय में बच्चे का गला दबाने से हुई मौत, कौशांबी में ग्रामीणों ने स्कूल घेरा, स्टाफ़ सस्पेंड
कोशांबी के सुधवर स्कूल में छात्रों के बीच मारपीट हो गई। कुछ बच्चों ने ५ वीं के छात्र का गला दबा दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बूधवार को सुबह 9 बजे प्रयागराज में बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गईं। गुस्साए घर वाले और ग्रामीण शव लेकर स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया डीएम डॉ अमित पाल के आदेश पर BSA ने प्रिंसिपल समेत 7 लोगों के स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है।