चाचौड़ा: राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 4 जून शाम को कलेक्ट्रेट में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली। जिले में महिलाओं को रोजगार, आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने समूह की गतिविधियों को प्रचार प्रसार कर उदाहरण के रूप में पेश करने एवं नई महिलाओं को समूह से जोड़ने, लखपति दीदी सहित आजीविका संवर्धन सशक्तिकरण को लेकर आदेश दिए गए।