कटनी जिले के विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम बरतरा-बरतरी में नल-जल योजना ग्राम पंचायत द्वारा संचालित की जा रही है। आंधी- तूफ़ान के चलते 10-12 दिन पहले 11 केव्ही की बिजली लाइन का तार और खंभा टूट गया था।जिसे अब सुधार दिया गया है और नल जल योजना से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई है।