आमला: ससुद्रा जोड़ पर स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर पलटी, 6 घायल, खाटू श्याम जा रहे थे दर्शन करने
Amla, Betul | May 23, 2026 आमला तहसील के ससुद्रा जोड़ पर 23 मई को 11 बजे करीब एक स्कापियो वाहन अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकरा गया और पलट गया है। जिसमें 6 लोग घायल हो गए है. नेशनल हाइवे ससुद्रा हाइवे जोड़ की घटना बताई जा रही है। हादसा होने पर अफरा तफरी मच गई थी। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. सभी लोग खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।