गुमला: पत्नी और बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, थाना में शिकायत
Gumla, Gumla | Jul 4, 2026 सदर थाना क्षेत्र के तर्री ठुठाटोली निवासी दीपक खड़िया ने शनिवार को गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी पत्नी और बच्ची को एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस से दोनों की बरामदगी और आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में दीपक खड़िया ने बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में कर्नाटक गया हुआ था।