शिवपुरी नगर: शिवपुरी जिले में उधार के भरोसे चल रहा बच्चों का निवाला, कर्जदार हुईं भोजन बनाने वाली महिलाएं
शिवपुरी जिले के आठों विकासखंडों में मध्यान्ह भोजन और सांझा चूल्हा योजना चला रहीं महिला स्व-सहायता समूहों ने मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं रखीं। महिलाओं का कहना है कि उन्हें कई महीनों से भुगतान नहीं मिला है, खाद्यान्न समय पर नहीं दिया जा रहा और अब जबरन SRLM पोर्टल पर पंजीयन कराने का दबाव बनाया जा रहा है।