मखदुमपुर: बाबा सिद्धनाथ के द्वार पहुंचीं डीएम ने सितंबर तक रोपवे पूरा करने का निर्देश, गुफाओं का किया अवलोकन, बना चर्चा का विषय
आगामी श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिड़ वाई भूटिया ने शनिवार को बराबर पर्यटन क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन रोपवे को सितंबर 2026 तक पूरा करने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, पौधारोपण और पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।