नगरी: नगरी में दो दिनों से सूखे कुंए में गिरी गाय को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया
हिन्दू संगठन के संत कोठारी ने बताया कि नगरी के वार्ड क्रमांक 10 में घर के बाड़ी में स्थित कुंए में एक गाय गिर गई थी। बताया कि गाय दो दिनों से कुंए के अंदर थी। सूचना मिलने पर हिन्दू संगठन नगरी और श्रृंगी ऋषि गौशाला समिति के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। बताया कि जेसीबी की मदद से रस्सी बांध कर कड़ी मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला गया।