लखनादौन: आदेगांव में ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की ज़बरदस्त भिड़ंत, मोटरसाइकिल सवार की मौके पर हुई मौत
लखनादौन विकासखंड के आदेगांव में आज दिन मंगलवार को शाम करीब 5:00 बजे ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में जबरदस्त भिड़त होने से मोटरसाइकिल सवार के मौके पर ही मौत हो गई है। शव सिविल हॉस्पिटल लखनादौन पहुंचा दिया गया है पुलिस जांच में जुटी हुई है।