जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत खोरघार से जुड़ी शिकायतें कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा को प्राप्त हुई थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज ने विस्तृत जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।