जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, 21 आवेदन लिए सुपौल। सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी सावन कुमार ने जनता दरबार का आयोजन कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 21 आवेदन पत्र जिलाधिकारी को सौंपे। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते