शाहजहांपुर: पारिवारिक विवाद में सास, बहू और बेटे ने खाया जहरीला पदार्थ, तीनों खतरे से बाहर: एएसपी ग्रामीण ने दी जानकारी
शाहजहांपुर। थाना खुटार क्षेत्र के ग्राम कोल्हू गदा में पारिवारिक विवाद के चलते सास, बहू और बेटे द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार तीनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।