कानपुर: नौबस्ता में ट्रक और लोडर के बीच हुई टक्कर, दो लोगों की हुई मौत
नौबस्ता थाना क्षेत्र के प्रताप होटल के पास नौबस्ता हाईवे के ऊपर लखनऊ से कानपुर जाने वाली पट्टी पर लोडर और ट्रक में सुबह 6:30 बजे भिड़ंत हो गई दुर्घटना में लोडर चालक मनजीत शर्मा और हेल्पर मोहम्मद शाकिब की मौके पर मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। आवश्यक विधि कार्रवाई करते हुए मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।