धनोरा: बारिश में बस-ट्रक की टक्कर, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल
Dhanora, Seoni | Jun 21, 2026 बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 पर पूजा ढाबा के पास झमाझम बारिश के दौरान बस और ट्रक की साइड टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस ने एक कार को भी टक्कर मार दी। बस के शीशे टूटने से एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए, जबकि कार सवार चार लोगों को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा