फतुहा: सुडीहा गांव के बघार में लगी आग, दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
Fatwah, Patna | Apr 11, 2026 सुडीहा गांव के वघार में लगे दो बीघा गेहूं के फसल में आग लग गई है। आग लगने से पूरा फसल जलकर राख हो गया है। आग लगने की सूचना पर आसपास के पहुंचे लोगो को भी आग की तेज लपटो के कारण आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटी है।तेज पछुआ पवन के कारण देखते-देखते पूरा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया है। पीड़ित गनौरी पासवान ने पचरुखिया थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत किया है।