चूरू: NH-52 झंकार होटल के पास डेढ़ लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक से की जा रही थी तस्करी
Churu, Churu | May 7, 2026 चूरू जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नकेल अभियान के तहत डीएसटी और कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 500 ग्राम अफीम सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई NH-52 पर झंकार होटल के पास नाकाबंदी के दौरान की। यहां बाइक से अफीम की तस्करी की जा रही थी। पकड़ी गई अफीम की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा