डोलरिया: वघवाड़ा में प्रस्तावित श्रीराम कथा के लिए विधायक ने धूनीवाले दादाजी को सौंपा आमंत्रण
वघवाड़ा में आयोजित होने वाली भव्य संगीतमय श्रीराम कथा के शुभ अवसर पर सोमवार को विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने खंडवा पहुंचकर परम पूज्य धूनीवाले दादाजी के पावन दरबार में दर्शन एवं पूजन किया। इस दौरान विधायक ने परम पूज्य धूनीवाले दादाजी को श्रीराम कथा आयोजन का श्रद्धापूर्वक आमंत्रण पत्र भेंट कर कार्यक्रम में पधारने का निवेदन किया।