कोंच: मुंडेरा गांव में आग से 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू
Konch, Gaya | Apr 10, 2026 प्रखंड के मुंडेरा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लगने से करीब 15 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण तेज हवा के बीच 11 हजार वोल्ट के बिजली तार में हुए शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। इस अगलगी की घटना में किसान अटल बिहारी शर्मा, शक्लेश शर्मा, बाल कुमार यादव, ब्रजेश यादव, दिनेश यादव, अगम यादव, सुरेश यादव, पवन कुमार आदि हैं।