तिलौथू: मां तुतला भवानी ईको पर्यटन स्थल पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया
मां तुतला भवानी ईको पर्यटन स्थल पर विशेष स्वच्छता अभियान रविवार सुबह कैमूर पहाड़ी स्थित मां तुतला भवानी ईको पर्यटन स्थल पर जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, एनसीसी कैडेट, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्थानीय लोगों के साथ प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।