रविवार 4:00 बजे करन पठार थाना क्षेत्र में लीलाटोला के समीप पिपरतला बुढ़ार से दुधमनिया जा रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार 15 से अधिक लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटनास्थल पर यातायात पुलिस की टीम ने घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय तक भिजवाया ।