दरभंगा: राष्ट्रीय लोक अदालत: परिवहन विभाग की तैयारी पूरी, ट्रैफिक चालान मामलों में मिलेगी 50% छूट
आगामी 9 मई 2026, शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला परिवहन कार्यालय दरभंगा मे जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार आर्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवहन विभाग के कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस संबंध में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे जानकारी दी।