गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखपुर चिड़ियाघर बब्बर शेर की जोड़ी को सीएम ने कराया चिड़ियाघर के बाड़े में प्रवेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान गोरखपुर चिड़ियाघर में बब्बर शेर भारत और शेरनी गौरी को बाड़े में प्रवेश कराया। इन दोनों दुर्लभ वन्य जीवों को मई माह के अंतिम सप्ताह में इटावा में लायन सफारी से लाया गया था। मुख्यमंत्री द्वारा इन्हें बाड़े में छोड़े जाने के बाद अब चिड़ियाघर आने वाले दर्शकों के लिए रोमांचक होगा।